फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विधायक ने दो सड़कों का किया शिलान्यास

विज्ञापन
सड़क निर्माण का ​शिलान्यास करते विधायक सहदेव सिंह पुंडीर। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेलाकुई। ग्रामसभा अंबीवाला की सैनिक कॉलोनी में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने दो सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्षेत्र के लेन नंबर आठ व नौ में 34.67 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़क बन जाने से स्थानीय निवासियों व क्षेत्र में आवाजाही करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। सरकार आम जनमानस की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विधानसभा क्षेत्र में खराब सड़कों केे निर्माण का कार्य व्यापक स्तर पर जारी है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र नेगी, युद्धवीर नेगी, राजू चौहान, दयानंद जोशी, दर्शन सिंह रावत, कमल किशोर, भूपेंद्र बिष्ट, कैप्टन लाल सिंह राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें