फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद विधायक चैंपियन के तीन हथियारों के लाइसेंस निरस्त, नोटिस जारी

Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

हथियार लहराते हुए उत्तराखंड को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में घिरे भाजपा से निलंबित खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के तीन हथियारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें 15 दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह चौधरी के अनुसार, अगर 15 दिन में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो उनके हथियारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। 

बता दें कि पुलिस महकमे ने शुक्रवार को चैंपियन के तीन हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी को भेजी थी। इसके बाद शनिवार को कार्रवाई करते हुए हथियारों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वे 15 दिन अपने हथियार कहीं भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि उनकी पत्नी और बेटे के नाम जारी लाइसेंसी असलहे को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। 
विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन इन दिनों सुर्खियों में हैं। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली दरबार तक विधायक की ही चर्चा है। उनकी चर्चा की वजह उनका एक वीडियो है, जिसमें वह हाथ में एक दो नहीं बल्कि चार हथियार लहरा रहे हैं।

विधायक पर राज्य को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने जब रिकॉर्ड खंगाला तो विधायक के नाम तीन ही लाइसेंसी हथियार होना सामने आया। इसमें दो रिवाल्वर और एक रायफल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें