विधायक खजानदास ने किया किचन का निरीक्षण देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल की ओर से जरूरतमन्दों को राशन के पैकेट भिजवाए गए। महंत रविंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में सेवा दल के सदस्यों ने राशन के पैकेट तैयार किए और पुलिस को सौंपे। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने मंदिर में पहुंचकर किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, रजनीश यादव, अनुराग गुप्ता, नवीन गुप्ता, विकी गोयल, प्रवीण बंसल, तुषार बंसल, दीपक मित्तल, अनिल गोयल, बीनू, अखिल गुप्ता, संजय कुमार गर्ग उपस्थित रहे। गौरव