फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए कैंपा , वन विभाग की ओर से जारी किए गए बजट देहरादून वन प्रभाग को 22 लाख रुपये का बजट आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून फायर सीजन शुरू होने के साथ ही जंगलों को आग से बचाया जा सके इसके लिए कैंपा और वन विभाग की ओर से सभी सीन प्रभावों को बजट का आवंटन कर दिया गया है। देहरादून वन प्रभाग को 22 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है ।प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि बजट आवंटन होने के साथ ही फायर लाइन बनाने के साथ ही अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।आग के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में फायर लाइन व वाटर टैंक बनाने के साथ ही आना जरूरी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। बता दें कि फायर सीजन शुरू होने के साथ ही जंगलों में आग लगने की भी घटनाएं शुरू हो गई हैं। वैसे तो देहरादून वन प्रभाग में अभी तक आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है लेकिन इसके बावजूद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से खासा सतर्कता बरती जा रही है ।जंगलों में लगी आग को समय रहते काबू पाया जा सके इसके लिए कैंपा और वन विभाग की ओर से तमाम वन प्रभावों को बजट का भी आवंटन कर दिया गया है ।प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि देहरादून वन प्रभाग के लिए कैंपा और वन विभाग की ओर से कुल मिलाकर 22 लाख रुपये का बजट की आवंटित किया गया है। आवंटित बजट से फायर लाइन और संवेदनशील इलाकों में वाटर टैंक बनाने के साथ ही अन्य कार्य कराए जा रहे हैं ।जंगलों में लगी आग को समय रहते काबू पाया जा सके इसके लिए संवेदनशील इलाकों में विभागीय अधिकारियों , कर्मचारियों की टीमों को लगाया गया है । साथ ही पूरे वन प्रभाग में 239 फायर वाचर जगह-जगह तैनात किए हैं जो चौबीसों घंटे आग की घटनाओं पर निगरानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें