फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जोशी ने चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक गणेश जोशी ने बुधवार को चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि लोगों के काम तुरंत होने चाहिए। ताकि, उन्हें अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित न्यू मिट्ठी बेहड़ी क्षेत्र में लोगों से संवाद करते हुए विधायक जोशी ने कहा कि सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाया जाएगा। शासन स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए वह खुद अधिकारियों से मिलेंगे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को मिट्ठी बेहड़ी में खंभों को स्थानांतरित करने और मिनी ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन देने जैसे काम प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को ट्यूबवेल व उससे जुड़े कार्यों के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि जब तक नलकूप को स्वीकृति प्रदान हो, तब तक जल संस्थान अस्थाई तौर पर पेयजल की व्यवस्था करे।
विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को मंदिर के पीछे पुश्ता निर्माण करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्रभावित हुए सभी परिवारों की पूरी मदद की जा चुकी है। उन्होंने एक कन्या का विवाह खुद के खर्च पर कराने की बात भी कही।
विज्ञापन

इस मौके पर जल संस्थान के ईई राजेंद्र पाल, बिजली विभाग के ईई सुधीर कुमार, एसडीओ प्रवेश कुमार, मामचंद, वीरेंद्र रावत, प्रेमचंद, ताजेंद्र, विक्की, मंगत सिंह, राहुल, अनुज, मधु धीमान, उषा रावत, शिवानी, रेखा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें