फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से विधायक ने किया संवाद

Tue, 29 Sep 2026 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बालाजी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (रीप) ने मानक सिद्ध, कारबारी में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक सहदेव पुंडीर ने इसमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने महिलाओं के आजीविका और स्वरोजगार प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विधायक कहा कि स्वयं सहायता समूहों से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता परिवारों को मजबूत कर रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आरती नैनवाल, अध्यक्ष दीपा बछेती, नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम सक्सेना, कोषाध्यक्ष उषा और सचिव सुनीता भट्ट, नारायण ठाकुर, अभिषेक, रीप परियोजना से उमा, उपप्रधान जयवती पुरोहित, विशम्भर दत्त नौटियाल, बैंक प्रबंधक आरएस नेगी और कार्यक्रम संचालिका कुमुद भट्ट उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें