फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की हर बेटी की शादी पर ये विधायक देंगे उसे सोने का यह खास तोहफा

Fri, 24 Mar 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
टिहरी सीट पर अप्रत्याशित ढंग से कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै को हराने वाले बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। नेगी अब टिहरी में दिनेश धनै की छाप मिटाने में जुट गए हैं। इस क्रम में गुरुवार को नेगी ने एक के बाद एक कई ऐलान कर डाले। 
विज्ञापन


ये भी घोषणा की कि वे विधवा और निराश्रित महिला की बेटी की शादी में अपनी ओर से दस हजार रुपये तक का मांगटीका उपलब्ध कराएंगे। विधायक खुद यह आभूषण जरूरतमंद बेटी को देने उसके घर जाएंगे। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी कार्ययोजना का खुलासा किया।

 नेगी ने बताया कि नई टिहरी शहर में पार्किंग डेवलप की जाएगी। इसके अलावा एक चिड़ियाघर बनवाया जाएगा। डाइजर में नया पिकनिक स्पॉट विकसित करने को उन्होंने अपनी प्राथमिकता में शामिल बताया। विधायक ने बताया कि कोशियारताल, सारजुला और कानाताल पंपिंग योजनाओं को दो साल में पूरा कराया जाएगा। नई टिहरी में बांज, बुरांस पेड़ों का सघन पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें