फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अरविंद पांडे यह भी कह देते मैं सीएम धामी का वफादार सिपाही हूं : गोदियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, भाजपा विधायक अरविंद पांडे सोशल मीडिया पर वायरल अपने पत्र को फर्जी बता रहे हैं, तो सार्वजनिक रूप से यह भी कह देते कि मैं मुख्यमंत्री धामी का वफादार सिपाही हूं।
विज्ञापन

रविवार को विधायक अरविंद पांडे ने सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पर कांग्रेस पर छवि खराब करने का आरोप लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर वायरल विधायक के पत्र में जो आरोप सरकार पर लगाए गए थे, मैंने उसके आधार पर उच्च जांच की मांग उठाई थी, आज भी अपनी बात पर अडिग हूं। विधायक पत्र को फर्जी व आरोपों को झूठे बता रहे हैं तो उन्हें यह बात भी सार्वजनिक तौर पर कहनी चाहिए कि वो सीएम धामी के वफादार सिपाही हैं। उन्होंने कहा, पत्र फर्जी है या सही, सरकार इसकी जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें