ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एमकेपी पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों की डगर संघर्ष भरी है। कॉलेज में प्रवेश के लिए 2201 छात्राओं ने मेरिट फॉर्म भरे हैं। ऐसे में दाखिले के लिए काफी मारामारी होगी। पहली मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी होगी।
एमकेपी में बीए, बीएससी और बीकॉम में दाखिलों की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत सात जुलाई तक ऑनलाइन मेरिट फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. साधना गुप्ता ने बताया कि तीनों कोर्स के लिए आए 2201 आवेदनों में से सबसे ज्यादा आवेदन बीए प्रथम वर्ष के लिए आए हैं। बीए में 1287 आवेदन, बीकॉम में 483 आवेदन और बीएससी में 431 आवेदन आए हैं। मेरिट सूची तैयारी की जा रही है। मंगलवार को दोपहर तक मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। मेरिट लिस्ट कॉलेज की वेबसाइट के अलावा नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा होगी।
गत वर्ष यह थी कटऑफ
गत वर्ष बीएससी (सीबीजेड) में जनरल की कटऑफ 77.20 प्रतिशत, बीकॉम में 65.40 प्रतिशत और बीए की कटऑफ 53.60 प्रतिशत थी। इस साल कटऑफ बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।
विषयवार कॉलेज में सीटें
बीए
हिंदी : 360
समाजशास्त्र : 300
राजनीति विज्ञान : 300
अर्थशास्त्र : 180
अंग्रेजी : 300
मनोविज्ञान : 100
इतिहास : 120
संगीत : 40
चित्रकला : 100
गृह विज्ञान : 100
गणित : 30
संस्कृत : 60
-------
बीकॉम : 300
बीएससी : 120