फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie News : बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने खेला स्नूकर, मसूरी के मौसम पर की चर्चा

Wed, 20 Jan 2021 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

मसूरी शहर के ऐतिहासिक सवाई होटल में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अंग्रेजी के मशहूर लेखक गणेश सैली के साथ स्नूकर पर हाथ आजमाया। इस दौरान मिथुन दा ने मसूरी के मौसम पर चर्चा की और बर्फबारी के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


सवाई होटल में मंगलवार को मिथुन चक्रवर्ती ने बिलियर्ड रूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अंग्रेजी के मशहूर लेखक गणेश सैली को स्नूकर खेलने के लिए आमंत्रित किया। दोनों ने काफी देर तक स्नूकर खेला। मिथुन दा ने गणेश सैली से मसूरी के मौसम पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां ठंड बहुत है। साथ ही पूछा कि बर्फ कब पड़ेगी।

इस पर सैली ने कहा कि बहुत जल्द मसूरी में बर्फबारी हो सकती है। सैली ने मजाकिया लहजे में बताया कि मिथुन दा स्नूकर हार गए, लेकिन मेरा दिल जीत लिया। गणेश सैली ने कहा कि मिथुन दा एक बेहतरीन इंसान हैं। उनके साथ स्नूकर खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। द सवाय होटल के सीईओ विनीत अग्रवाल ने कहा कि ऐतिहासिक बिलियर्ड टेबल करीब वर्ष 1820 का है। इस मौके पर होटल के जीएम गौतम बली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे मिथुन दा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे हैं। रविवार को शहर के कुलड़ी क्षेत्र में कई सीन फिल्माए गए। मिथुन चक्रवर्ती पिछले साल दिसंबर में भी शूटिंग के लिए मसूरी आए थे। रविवार को एक बार फिर मिथुन चक्रवर्ती मसूरी पहुंचे और शूटिंग की।

शहर के एक होटल, रियाल्टो चौक, ग्रीन चौक सहित कई जगहों पर शूटिंग की गई। सूत्रों के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती अगले तीन कुछ तक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मसूरी में ही रहेंगे। शूटिंग के दौरान मिथुन दा को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें