बता दें कि नगर पंचायत क्षेत्र घनसाली के वार्ड नंबर छह डिप्टियाणा गिरगांव के तीन बच्चे आयुष (8) पुत्र राकेश सिंह अपने दोस्त धीरज (8) पुत्र प्रताप सिंह व अभिषेक (12) पुत्र भगवती प्रसाद रविवार को शाम पांच बजे घर से गांव के नीचे भिलंगना नदी किनारे खेलने गए थे।
बताया जा रहा है कि बच्चे नदी किनारे रेत निकालने के लिए रखे गए वाहन के टायर ट्यूब के ऊपर बैठकर नदी में तैरने उतर गए। रात तक जब बच्चे नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। थक हारकर परिजनों ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।