फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दो छात्रों में एक लौटा स्पोटर्स कॉलेज

Tue, 16 Feb 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज से 19 जनवरी से लापता चल रहे दो छात्रों में से एक सोमवार को लौट आया है। वहीं दूसरा छात्र अभी राजस्थान में है।
विज्ञापन


उसके भी बुधवार तक कॉलेज लौटने की उम्मीद है। इतने दिन तक लापता रहे छात्रों का अब कालेज प्रशासन जवाब तलब करेगा। फिलहाल उन्हें परीक्षा देनी है।

इन दोनों छात्रों को पहले भी अनुशासनहीनता करने पर चेतावनी दी जा चुकी थी।एमपी स्पोर्ट्स कालेज रायपुर के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने बताया कि पिछले माह 19 जनवरी को ये दोनों छात्र लापता हो गए थे।

वहीं आज दोनों लापता हुए छात्रों का पता लग गया है। इनमें से एक छात्र अपने भाई के साथ आज वापस आ गया। वहीं दूसरे छात्र का भी पता चल गया है वह इस समय राजस्थान में है और बुधवार तक उसके वापस आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों छात्रों को कालेज प्रशासन ने पहले भी दो बार वार्निंग दी थी। पिछले महीने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 10वीं पढ़ रहे बाक्सिंग के छात्र 19 जनवरी को बिना पूर्व सूचना के स्कूल से गायब हो गए थे। इस संबंध में कालेज के प्रधानाचार्य ने पुलिस को भी सूचना दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें