फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौटते वक्त हुए थे लापता, अब 29 साल बाद मृत घोषित हुए स्वतंत्रता सेनानी

Mon, 18 Mar 2019 08:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मंजू देवी की अदालत ने 29 साल से लापता स्वाधीनता सेनानी को मृत घोषित कर दिया गया है। अब सेनानी के पुत्र को पैतृक संपत्ति का अधिकार मिल जाएगा। 

विज्ञापन


चमोली के देवलधार गांव के स्वाधीनता संग्राम सेनानी कुर्मानंद डिमरी 7 जून 1990 को ऋषिकेश में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे उसके बाद लापता हो गए थे। परिजनों के अनुसार, ऋषिकेश थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन

गुमशुदा डिमरी को ढूंढने के लिए उनके पुत्र हरिशरण डिमरी समेत परिजनों ने नाते-रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला । पिता के लापता होने से उनके पुत्र को पैतृक संपत्ति का अधिकार भी नहीं मिल पा रहा था।

लिहाजा लापता स्वाधीनता संग्राम सेनानी के पुत्र हरिशरण डिमरी ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) न्यायालय में 25 अप्रैल 2018 को दीवानी वाद दायर किया । सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सोमवार को मामले में सिविल जज (जूनियर डिविजन) मंजू देवी की अदालत ने कुर्मानंद डिमरी को मृत घोषित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें