फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता था व्यक्ति, खेत में पड़ा मिला शव

Mon, 09 Oct 2017 03:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
शव ढंढेरी के पास एक खेेत में मिला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रुड़की के बहादराबाद से तीन दिन से लापता व्यक्ति की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने शव लावारिस हालत में ढंढेरी के पास एक खेेत में फेंक दिया। हत्या को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सिडकुल थानांतर्गत सलेमपुर गांव के रामनगर कालोनी निवासी बाबू (45) तीन दिन पहले घर के लिए सामान लेने निकला था, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से बाबू की काफी खोजबीन की लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरी निवासी एक ग्रामीण जंगल की ओर गया तो देखा कि चरी के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सिविल लाइंस कोतवाली से सीओ एसके सिंह और कोतवाल साधना त्यागी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद उन्होंने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन


मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से डायल नंबरों पर कॉल की तो मृतक की शिनाख्त हुई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ एसके सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बाबू की गला घोंटकर हत्या की गई है। बाबू के सिर पर भी गहरे निशान हैं। इससे लगता है कि हत्या के दौरान उसके सिर पर किसी वजनी चीज से प्रहार किया है।

आखिरकार कौन है कारसवार महिला और उसके साथी
मृतक बाबू के परिजनों की मानें तो तलाश करते समय पता चला है कि किसी व्यक्ति ने बाबू को फोन करके बुलाया था। इस दौरान कारसवार एक महिला सहित दो लोग बाबू को अपने साथ ले गए थे। आशंका जतायी जा रही है कि कार सवार लोगों ने ही बाबू का अपहरण कर हत्या की है। बहरहाल कार सवार महिला और उसका साथी कौन है? उनका पता लगने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें