घर से किसी काम के लिए अकेले निकला सात साल का बच्चा रास्ता भूल गया। काफी दूर निकलने पर जब उसे अपना घर नहीं दिखाई दिया तो उसने एक घर की डोर बैल बजा दी।
जिसके बाद परिवार ने इंसानियत दिखाते हुए उस बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार की शाम तिलक रोड निवासी रमेश कुमार गुप्ता के बेटे वासु ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले वक्त वह घर का रास्ता भूल गए।
चलते-चलते वासु काफी दूर चकराता रोड निकल गया। काफी देर हो जाने के बाद जब उसे अपना घर नहीं दिखाई दिया तो उसने एक घर की डोर बैल बजा दी। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना धारा पुलिस चौकी को दे दी। इसी बीच पुलिस द्वारा बच्चे के गुम होने की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप पर दे दी गई।
जिसे देखने के बाद धारा चौकी इंचार्ज नवनीत भंडारी ने खुड़बुड़ा चौकी से संपर्क किया और वासु को उसके परिजनों को सौप दिया गया।