तीन दिन से लापता आईटीबीपी के जवान को पुलिस ने शहर के एक होटल से खोज लिया। साथ ही परिजनों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जवान मानसिक रूप से परेशान था।
रविवार को नोली पोस्ट मकुंडा थाना कर्णप्रयाग चमोली निवासी प्रकाश पंत ने मसूरी की लाइब्रेरी पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी थी कि उनका बेजा अनुज पंत आईटीबीपी अकादमी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। 15 जनवरी को वह घर से मसूरी के लिए रवाना हुआ था लेकिन इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तत्काल पुलिस टीम गठित कर तलाश तेज की गई। मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर आईटीबीपी जवान शहर के एक होटल में मिल गया।