फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: 93 साल की उम्र में प्रो. धीरेंद्र शर्मा का निधन, देहदान कर गए मिसाइल मैन के दोस्त

Wed, 19 Jun 2024 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

दो महीने पहले प्रो. धीरेंद्र शर्मा की पत्नी निर्मला शर्मा का भी निधन हो गया था और उनकी देह भी मेडिकल कॉलेज को दान की गई थी।
विज्ञापन
देहदान - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से विज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले प्रो. धीरेंद्र शर्मा का 93 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम के दोस्त रहे प्रो. धीरेंद्र की देह को जौलीग्रांट मेडिकल कॉलेज को दान किया गया। वहीं, दो महीने पहले उनकी पत्नी निर्मला शर्मा का भी निधन हो गया था और उनकी देह भी मेडिकल कॉलेज को दान की गई थी।

विज्ञापन


इंडियन फ्रेंड साइंस राइटर्स एसोसिएशन उत्तराखंड चैप्टर के संरक्षक रहे प्रो. धीरेंद्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अलावा अमेरिका की एक विवि में प्रोफेसर रहे। एसोसिएशन के सचिव अजय कुमार बियानी ने बताया, राष्ट्रपति पद पर रहते हुए स्व. एपीजे अब्दुल कलाम एक बार देहरादून आए और उस समय वह प्रो. धीरेंद्र शर्मा के घर भी आए थे।

Uttarakhand: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को मिल रही धमकी, इस फिल्म की वजह से मचा है बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया, प्रो. धीरेंद्र की पत्नी निर्मला शर्मा अपने घर में जरूरतमंद बच्चों के लिए एक विद्यालय चलाती थीं। इस विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे पढ़ते थे। उसी विद्यालय के बच्चों से मिलने के लिए पूर्व राष्ट्रपति कलाम आए थे।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें