फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स में भारत की हार, उर्वशी बोली भारतीयों ने नहीं किया सपोर्ट

Tue, 22 Dec 2015 08:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही उर्वशी रौतेला के ‌सिर ब्रह्मांड सुंदरी का ताज नहीं सज सका। 20 दिसंबर को लास वेगास में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के फाइनल में मिस फिलीपींस पिया वर्त्जबैक ब्रह्मांड सुंदरी चुनी गईं।
विज्ञापन


इधर, ग्रैंड फिनाले में परिणाम घोषणा के दौरान मिस कोलंबिया को गलती से मिस यूनिवर्स का ताज पहना दिया गया। जिसके बाद आयोजकों ने गलती सुधार कर मिस फिलीपींस को ताज पहनाया।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में ऐसी गलती पहली बार हुई है। हार के बाद उर्वशी ने कहा कि उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए भारतीयों से कोई सपोर्ट नहीं मिला। 80 देशों की सुंदरियों को कड़ी टक्कर दे रही उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला ग्रांड फिनाले में टॉप 15 में भी जगह नहीं बना सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबकी हॉट फेवरेट बनी रहीं उर्वशी

भारतीय समय के अनुसार सोमवार को ब्रह्मांड की सुंदरी का चयन हुआ। मिस यूनिवर्स के ताज के लिए 80 देशों की सुंदरियों के बीच कांटे का मुकाबला था।

प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व उत्तराखंड के कोटद्वार की उर्वशी रौतेला कर रही थीं। लास वेगास में 20 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले का प्रसारण भारत में चैनलों पर 21 दिसंबर की सुबह देखा गया।

भारतीय सुंदरी उर्वशी रौतेला ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, ब्राजील, वियतनाम, वेनेजुएला की सुंदरियों से अपनी टक्कर महसूस कर रही थीं। प्रतियोगिता के दौरान उर्वशी की इस बात की बेहद तारीफ हुई कि वह अकेली ऐसी प्रतिभागी हैं, जिसने लाखों सुंदरियों को पछाड़ दो बार अपने लिए मिस यूनिवर्स जैसे कठिन कांटेस्ट में जगह बनाई।

भले ही उर्वशी वर्ष 2014 में 24 महीने उम्र कम रह जाने के कारण भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाईं। लेकिन, लगातार दूसरी बार कांटेस्ट के लिए चुने जाने से कांटेस्ट में उनकी अलग पहचान बनी और वह सबकी हॉट फेवरेट रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें