फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस में सुंदरता का 'तड़का'

Tue, 11 Aug 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से सोमवार को कुकरेजा इंस्टीट्यूट में ‘फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस-2015’ का ऑडीशन कराया गया।
विज्ञापन


इसमें 80 मॉडल्स ने प्रतिभाग किया, जिसमें से टॉप-10 को चुना गया। अगले ऑडीशन के लिए अब यही दस मॉडल्स दिल्ली जाएंगी।

सोमवार को अजबपुर खुर्द माता मंदिर मार्ग स्थित इंस्टीट्यूट में आयोजित प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष तक की 80 युवतियों ने हिस्सा लिया। ऑडीशन के लिए जिन्होंने पहले पंजीकरण नहीं कराया था, उनका मौके पर ही पंजीकरण किया गया। ऑडीशन में पहले मॉडल्स ने रैंप पर वॉक की।

इसके बाद इंट्रो राउंड रखा गया। इस आधार पर तीस मॉडल्स को चुना गया, फिर डांसिंग राउंड रखा गया, जिसमें सभी ने बेहतरीन परफॉरमेंस दी। इस वजह से जजेस के लिए टॉप-10 चुनना मुश्किल हो गया था, इसके बावजूद सभी ने अंकों के आधार पर टॉप-10 मॉडल्स को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कुकरेजा इंस्टीट्यूट के चेयरमैन हिमांशु कुकरेजा ने कहा कि मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। अब यूथ इस बात को समझने लगे हैं, यही वजह है कि इस क्षेत्र की ओर युवाओं का रुझान बढ़ने लगा है। अमर उजाला की ओर से कराया जा रहा आयोजन काबिल-ए-तारीफ है।

ये रहे जजेस
अवलीन खोखर - मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस की मुख्य परामर्शदाता एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट
झरना जोशी - फैशन डिजाइनर
सुनीता दास - शिक्षा शास्त्री एवं सामाजिक उद्यमी

चुनी गईं दस मॉडल्स
पूजा, रोली, अपूर्वा, जयंती, दीपिका, कृतिका, अनुकृति, नैना, किरन और सरित।

इनका रहा सहयोग
फेम, हीरो, स्नेप डील, मैक्स, इंटेक्स, स्पिंज, ऑरेन, अमर उजाला डॉट कॉम, एयू टी डोर्स, जीएलए यूनिवर्सिटी और कुकरेजा इंस्टीट्यूट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें