फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के से बनने जा रहा था लड़की, लेकिन इससे पहले ही किन्नर नेता ने कर दी यह हरकत

Fri, 02 Feb 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Transgender - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लड़के से लड़की बनने जा रहे इस शख्स के साथ बीच रास्ते में ही किन्नर नेता ने ऐसी हरकत कर दी कि हंगामा मच गया।

विज्ञापन


लड़के से लड़की बनने की चाह रखने वाले इस शख्स का सामाजिक कार्यकर्ता रजनी रावत ने सिर मुंडवाया। ट्रांसजेंडर का सिर मुंडवाने के बाद रायपुर थान में जमकर हंगामा हुआ।

बता दें, पड़ोसियों के उत्पीड़न से परेशान रायपुर निवासी एक ट्रांसजेंडर को कोरोनेशन अस्पताल ने सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही थी। अस्पताल के डॉक्टर उसकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का मुफ्त परामर्श करेंगे और उसकी आगे की पढ़ाई भी कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान के साथ चाहता था जीना

Transgender - फोटो : amar ujala
अस्पताल के सीनियर फिजिशियन एमडी मेडिसिन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि अजय नाम के एक ट्रांसजेंडर का रायपुर में अपना मकान है। वह 10वीं पास है और आगे पढ़ना चाहता है।

आगे बढ़कर नौकरी करना चाहता है और सम्मान के साथ जीना चाहता है। बताया कि उसके पड़ोस के लोग उसे परेशान करते हैं। वे लोग नहीं चाहते कि उनके क्षेत्र में किन्नर रहे। डॉ. बिष्ट ने कहा कि जब उसने अपनी परेशानी उन्हें बताई तो उन्होंने उसकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अस्पताल की ओर से उसकी सामाजिक सुरक्षा का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि किन्नर प्राचीन हिंदू संस्कृति में विद्यमान है। महाभारत हो या रामायण उनमें भी इनका जिक्र किया गया है। डॉ. एनएस बिष्ट ने कहा कि किन्नर भी हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं।

इन्हें प्यार और स्नेह से अपनाया जाए। उसकी मदद के लिए फंड बनाया जाएगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलसी पुनेठा ने कहा कि अस्पताल के सभी डॉक्टरों से इस मसले पर बात कर अजय की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें