स्कूली बच्चों की एक बस खचाखच भरी थी। बस बच्चों को छोड़ने ही जा रही थी कि अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया फिर एक चमत्कार ने बच्चों की जान बचा ली। बच्चों से खचाखच भरी एक निजी स्कूल की बस का स्टेयरिंग फेल हो गया।
गनीमत रही कि जानमाल को कई नुकसान नहीं हुआ। शनिवार दोपहर को चौरास स्थित एक निजी स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी। चौरास पावर हाउस के समीप अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया।
इससे बस दीवार पर टकराकर रुक गई। बस स्कूली छात्रों से खचाखच भरी हुई थी, लेकिन गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। चौरास निवासी रविंद्र ने बताया कि वह स्कूल से अपनी बेटी को लेकर आ रहे थे।