फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पापा सोचते होंगे बेटा नाम करेगा! यहां तो नाबालिग ने स्कूटी चलाते हुए कांड ही कर दिया

Thu, 29 Jun 2023 12:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत

सार

नाबालिग बेटे की गलती के लिए पिता को भारी रकम चुकानी पड़ गई। इतना ही नहीं, पिता को पुलिस की भी खूब खरी खोटी सुननी पड़ी।
विज्ञापन
money - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग बेटे की गलती एक पिता को बहुत भारी पड़ गई। इस गलती के लिए पिता को मोटी रकम भी चुकानी पड़ी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को स्कूटी चलाते पकड़ लिया।

विज्ञापन


इसके बाद बच्चे के पिता का 33,500 का चालान काटा गया। इसके अलावा नशे में टैक्सी चला रहे एक चालक को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया है। चेकिंग के दौरान 20 लोगों का चालान भी किया गया। यातायात प्रभारी ज्योति प्रकाश ने बताया कि यातायात पुलिस ने खटकना पुल पर चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 से वाहनों का चालान किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ग्लेशियर की जड़ में बनी झीलों को वक्त रहते किया जाएगा पंक्चर, कई बार बनीं हैं बड़ी तबाही का कारण

टीएसआई ने बताया कि चंपावत मुख्य बाजार निवासी एक नाबालिग स्कूटी लेकर घर से निकला जिसे खटकना पुल के पास पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर काउंसिलिंग की गई। नाबालिग के वाहन चलाने पर 33 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें