फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: अस्पताल में नाबालिग छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, नवजात को दत्तक ग्रहण अभिकरण को सौंपा गया

Sat, 28 Feb 2026 03:30 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

नौवीं में पढ़ रही छात्रा को परिजन पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाए थे। अल्ट्रासाउंड में छात्रा के गर्भावस्था की पुष्टि हुई। बाद में छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के संरक्षक ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग जिले की एक नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर नवजात शिशु को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 9वीं कक्षा की छात्रा को परिजन पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाए थे।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच के बाद उसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर रेफर किया गया, जहां अल्ट्रासाउंड में गर्भावस्था की पुष्टि हुई। बाद में छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के संरक्षक ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को दी।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: साल का पहला चंद्रग्रहण तीन मार्च को, नौ घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक काल, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के निर्देश पर शिशु को विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण को सौंप दिया गया। प्रबंधक पुनीत चौकियाल ने बताया कि दो माह बाद केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) पोर्टल के माध्यम से विधिक दत्तक ग्रहण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला ने बताया कि मामले में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें