फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किशोरी को जबरदस्ती बाइक पर बैठाया, चायबागान के खंडहर में ले जाकर किया दुष्कर्म

Fri, 16 Jun 2023 03:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

तेलपुर में चौक पर एक समुदाय विशेष का युवक गुलफाम निवासी चंदोतक मेंहूवाला नूर बस्ती ने किशोरी को रोका और उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोपी किशोरी को हरभजवाला स्थित चाय बागान ले गया। वहां उसने एक खंडहर में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत विहार थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर हरबजवाला चायबागान ले गया और वहां खंडहर में दुष्कर्म किया। नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग सुबह अपने घर से सेवलाकलां जाने के लिए निकली थी। तेलपुर में चौक पर एक समुदाय विशेष का युवक गुलफाम निवासी चंदोतक मेंहूवाला नूर बस्ती ने किशोरी को रोका और उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोपी किशोरी को हरभजवाला स्थित चाय बागान ले गया। वहां उसने एक खंडहर में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। इस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। वसंत विहार थाना प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसी ठीक करने के बहाने आए युवक ने नाबालिग से की छेड़खानी
वसंत विहार थाना क्षेत्र में एसी ठीक करने के बहाने आए युवक ने नाबालिग से छेड़खानी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने शान अहमद निवासी ब्राह्मणवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो थाना क्षेत्र का बताया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर मुकदमा दर्ज किया।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad: एक आपराधिक घटना ने दिलों में बो दिए सांप्रदायिक नफरत के बीज, 13 परिवार कर चुके पलायन

जांच में पता चला कि 12 जून को आरोपी शान एक घर में एसी ठीक करने गया था। इस दौरान नाबालिग के साथ छेड़खानी की। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। होशियार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है। फिलहाल, किसी की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं कराए जाने से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें