नाबालिग लड़की ने एक ऐसी शर्मनाक हरकत कर डाली, जिससे मां के वजूद पर ही सवाल खड़े हो जाएं। उसने बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे किसी चमत्कार से कम नहीं कहा जा सकता।
शहर की पॉश कॉलोनी के एक घर में नौकरानी का काम करने वाली एक नाबालिग किशोरी ने मंगलवार को बच्चे को जन्म देने के बाद उसे मारने की नीयत से दो मंजिले मकान से नीचे फेंक दिया।
बच्चे की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों के सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पूछताछ के लिए मकान मालिक के साथ नौकरानी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति ओेमेक्स के एब्रो एच टॉवर के दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। शरद ने एक नाबालिग किशोरी को घर के काम के लिए रखा हुआ है।