फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप के काम पर जाने के बाद रखना पड़ता था ध्यान, इसलिए बहन ने कर दी भाई की हत्या

Tue, 03 Dec 2019 09:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद हर किसी की जुबान पर यही बात है। यहां एक बहन ने अपने मासूम भाई को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसे उसका ध्यान रखना पड़ता था। ज्वालापुर क्षेत्र से गायब दो साल के मासूम के प्रकरण में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। परवरिश और परिवार में कम तवज्जो दिया जाना इतना अखरा कि सगी नाबालिग बड़ी बहन ने ही मासूम को गंगनहर में फेंककर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से ज्वालापुर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। नाबालिग की 12 साल की चचेरी बहन भी इस वारदात में शामिल थी। पुलिस अब दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। 

कोतवाली ज्वालापुर कैंपस में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि मासूम के गायब होने की जांच में जुटी ज्वालापुर पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तब एक कैमरे में मासूम की 14 वर्षीय बहन अपनी 12 वर्षीय चचेरी बहन के साथ घटना के दिन अलसुबह एक सफेद रंग का बैग ले जाते हुए दिखाई दी। परिजनों को विश्वास में लेकर जब किशोरियों से पूछताछ की गई तब उन्होंने अपना गुनाह कुबूल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की वजह से अभिभावक अब उसे ज्यादा तवज्जो भी नहीं देते थे

बकौल एसएसपी मासूम की मां घरों में साफ-सफाई का कार्य करती है। जब वह काम पर जाती थी, तब भाई के लालन पालन की जिम्मेदारी 14 साल की बहन को संभालती पड़ती थी। साथ ही भाई की वजह से अभिभावक अब उसे ज्यादा तवज्जो भी नहीं देते थे। बस यही बात बड़ी बहन को अंदर ही अंदर इस कदर खल रही थी। इसी के चलते उसने 12 वर्षीय चचेरी बहन के साथ मिलकर भाई की हत्या करने की ठान ली। 

ताई पर जड़ रहे थे मासूम को उठा ले जाने का आरोप
देर रात मासूम से बड़ा भाई शौच के लिए गया था, इसलिए परिजन मुख्य दरवाजा खुला होने के कारण बेटे को उठाकर ले जाने का आरोप ताई पर जड़ रहे थे। सीसीटीवी कैमरे में दोनों बहनें आते जाते हुए दिखाई दीं तो मामला साफ हो गया।

एसएसपी के मुताबिक दोनों नाबालिग हैं, इसलिए इन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एएसपी आयुष अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव, एसएसआई विकास भारद्वाज, रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें