बडे़ भाई की डांट से नाराज एक किशोरी रात को आम के पेड़ पर चढ़ गई। सुबह एक ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटी भीड़ ने उसे उतरने के लिए आवाज दी। लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
ठंड से अकड़ चुकी किशोरी को एक बारगी सब मरा समझ चुके थे। लेकिन, चौकी में आग तापने के बाद किशोरी कुछ बताने की स्थिति में आई।
मूल रूप से राजीवपुर, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश का एक परिवार रोशनाबाद में किराए के मकान में रहता है। मंगलवार शाम 15 वर्षीय किशोरी को बडे़ भाई ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज किशोरी घर से निकल गई और गांव के पास आम के बाग में एक पेड़ में चढ़कर बैठ गई।