फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही थी लड़की, तभी बिस्तर पर आ गए नागराज, इसके बाद...

Fri, 04 Aug 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
11 साल की लड़की अपने घर में आराम से ब‌िस्तर पर लेटी थी। सोने की तैयारी थी। लेक‌िन तभी वहां नागराज आ गए। इसके बाद क्या हुआ आगे जान‌िए...
विज्ञापन


शहर से सटे मानपुर गांव में एक किशोरी को घर में सोते हुए सांप ने डस डाला। किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। किशोरी की मौत की खबर लगते ही उसके विद्यालय में शोक की लहर छा गई। विद्यालय में शोकसभा के बाद छुट्टी कर दी गई।  

परिजनों के अनुसार तनीषा (11) पुत्री सुरेंद्र सिंह मानपुर स्थित शांति बल्लभ मेमोरियल स्कूल में पांचवी की छात्रा थी। रविवार को खाना खाने के बाद छात्रा अपने कमरे में सो गई थी। देर रात करीब ढाई  बजे एक सांप ने किशोरी को सोते हुए काट लिया। सांप के काटते ही किशोरी दर्द से कराह उठी और उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में कोहराम

आनन-फानन में परिजन किशोरी को गांव के ही एक ओझा के पास ले गए। ओझा के पास जाकर भी जब किशोरी की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उसे करीब चार बजे कोटद्वार सरकारी अस्पताल में ले गए।

चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उन्होंने किशोरी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते हुए किशोरी की हरिद्वार के पास मौत हो गई।

किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी के विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार ने किशोरी की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें