फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: उल्टी-दस्त से 12 साल के किशोर की मौत, 12 बच्चे बीमार

Mon, 21 Aug 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला , नैनीताल 
विज्ञापन
विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लाक के मटेला ग्रामसभा के तोक उड़यारी में उल्टी दस्त के चलते 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि तोक के तीन-चार परिवारों में 12 बच्चे उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तोक में उल्टी दस्त से पीड़ित नौनिहालों को 108 एंबुलेंस की मदद से ओखलकांडा स्थित पीएचसी में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


 उड़यारी तोक में शनिवार शाम से तीन परिवारों के सात बच्चे बीमार थे। रविवार सुबह 10 बजे बाद इन बच्चों को उल्टियां होने लगीं। घरेलू इलाज से जब बच्चों की तबियत ठीक न हुई तो सोमवार सुबह उड़यारी तोक निवासी राजेंद्र रूबाली बच्चों के लिए दवा लेने आठ किलोमीटर दूर खनस्यू पहुंचे लेकिन जब तक वह दवा लेकर वापस घर लौटते तब तक उनके 12 वर्षीय पुत्र योगेश रूबाली ने दम तोड़ दिया। योगेश गांव के स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत था। 

उल्टी दस्त से छात्र की मौत की खबर मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा, ग्राम प्रधान लीला त्रिपाठी और पूर्व प्रधान नारायण सिंह ने घटना की जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी समेत ओखलकांडा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.जगदीश पटपटिया को दी। विधायक कैड़ा ने सीएमओ से चिकित्सकों की टीम को मटेला ग्रामसभा में भेजने को कहा, जिसके बाद ओखलकांडा के चिकित्साधिकारी डा. पटपटिया ने फार्मेसिस्ट मुहम्मद इंतियाज व उमेश चंद्र, एएनएम शांति टम्टा समेत दो वार्ड ब्वाय को मटेला ग्रामसभा भेजा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ये बच्चे हैं बीमार

टीम ने गांव में पहुंचकर बीमार बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाया और दवा दी। प्रारंभिक जांच में फार्मेसिस्टों ने योगेश की मौत का कारण उल्टी दस्त के चलते शरीर में पानी की कमी होना बताया।  

बीमार बच्चों का प्राथमिक इलाज करने के बाद विभागीय टीम ने बीमार बच्चों के परिजनों से बच्चों को ओखलकांडा स्थित पीएचसी में भर्ती कराने को कहा। तत्पश्चात ग्रामीणों ने अपने नौनिहालों को झड़गांव में रोड हेड पर खड़ी 108 एंबुलेंस तक पहुंचाया जहां से बच्चों को इलाज के लिए ओखलकांडा स्थित पीएचसी ले जाया गया।

अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चों में यशोदा (14),  दीपा (12),  रेखा (10), प्रदीप (9) पुत्र-पुत्री राजेंद्र रूबाली, बसंती (18), ईश्वरी (14), हेमा (12), ललित मोहन (7) पुत्र पुत्री जीवन रूबाली, विमला (5), पूजा (3) पुत्र पुत्री ललित मोहन रूबाली, मनीष (12) पुत्र मोहन रूबाली और दीपक पुत्र मोहन चंद्र शामिल हैं। ओखलकांडा के चिकित्साधिकारी डा. पटपटिया ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी पीने से उल्टी दस्त हुए होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें