फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हिमाचल चुनाव के बाद होंगे मंत्रियों के प्रवास, कार्यक्रम बनाने के लिए पार्टी आज तय करेगी पदाधिकारी

Sun, 30 Oct 2022 09:46 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मंत्रियों और विधायकों के प्रवास कार्यक्रम बनाने के लिए दो पदाधिकारियों की घोषणा पार्टी आज रविवार को कर देगी। ये पदाधिकारी प्रत्येक मंत्री का महीने में एक प्रवास कार्यक्रम बनाएंगे। इसी तरह विधायक भी अपने जिलों की दूसरी विधानसभाओं में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा संगठन के स्तर पर धामी सरकार के मंत्रियों के प्रवास हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। हिमाचल विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार में सरकार के मंत्रियों व विधायकों की व्यस्तता की वजह से संगठन ने उनके प्रवास कार्यक्रमों को फिलहाल टाल दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महमंत्री संगठन अजेय कुमार की मंत्रणा में यह निर्णय लिया गया। भट्ट के मुताबिक, मंत्रियों और विधायकों के प्रवास कार्यक्रम बनाने के लिए दो पदाधिकारियों की घोषणा रविवार को कर देगी। ये पदाधिकारी प्रत्येक मंत्री का महीने में एक प्रवास कार्यक्रम बनाएंगे। इसी तरह विधायक भी अपने जिलों की दूसरी विधानसभाओं में प्रवास करेंगे।

ये भी पढ़ें...Dehradun: भाजपा ने गुजरात में चला धामी का दांव, उत्तराखंड की तर्ज पर बनेगी यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस, ईगास पर्व और मन की बात को लेकर पार्टी स्तर पर तय किए गए कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। राज्य स्थापना दिवस पर होने वाली एक गोष्ठी में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। रविवार को पीएम की मन की बात कार्यक्रम के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों के स्थान तय कर दिए हैं। बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। ईगास पर्व भी पार्टी धूमधाम से मनाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें