फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री रेखा आर्य ने किया नारी निकेतन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, जाना संवासिनियों का हाल

Sat, 01 Feb 2020 02:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नारी निकेतन में मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने नारी निकेतन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मनोरोगी संवासिनियों का हाल-चाल भी जाना। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार अनाथ बच्चों को सरकारी सेवाओं में पांच प्रतिशत आरक्षण देगी। अभी तक सिर्फ महाराष्ट्र में 2 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। इससे उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य बन जाएगा।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो महीने से चल रहे धरने को लेकर भी सख्त टिप्पणी की। कहा कि यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। क्योंकि सीएम मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दे चुके हैं। मैंने भी सदन में अश्वासन दिया है। इसके बावजूद भी आन्दोलन पर अडिग रहना राजनीतिक षड्यंत्र प्रतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें