फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाएंगे मंत्री-विधायक: जैविक खेती के गुर सीखने के लिए जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली का करेंगे दौरा

Thu, 21 Jul 2022 11:31 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विधायकों और विभागीय अधिकारियों का दल जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए तीन देशों का दौरा करेगा। भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया, रेनू बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, कांग्रेस विधायक हरीश धामी और मनोज तिवारी इस दौरे में शामिल हैं। इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारी भी इस दौरे में रहेंगे।
विज्ञापन
बैठक लेते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री, पांच विधायक और अधिकारियों की टीम विदेश दौरा करेगी। 25 जुलाई से पांच अगस्त तक जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली का दौरा कर जैविक खेती के गुर सीखेंगे। साथ ही राज्य से मोटे अनाजों का निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं को तलाशेंगे।

विज्ञापन


कृषि मंत्री गणेश जोशी की अगुवाई में विधायकों और विभागीय अधिकारियों का दल जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए तीन देशों का दौरा करेगा। इस दल में सत्ता और विपक्ष के विधायक भी शामिल हैं। जिसमें भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया, रेनू बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, कांग्रेस विधायक हरीश धामी और मनोज तिवारी शामिल हैं। इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारी भी इस दौरे में रहेंगे।

ये भी पढ़ें...थाने में बेदर्दी:  आपबीती लेकर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता की मदद के बदले रखी गई घिनौनी शर्त, एसओ की शर्मनाक हरकत

कृषि मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि राज्य में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जर्मनी, स्विट्जरलैंड व इटली का दौरा करेंगे। जिसमें पांच विधायक व विभागीय अधिकारी साथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि जर्मनी में आर्गेनिक खेती के लिए एमओयू भी किया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड से मोटे अनाजों का निर्यात को बढ़ावा देने की संभावनाओं को तलाश जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें