फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पानीवाले बैंड पर क्षतिग्रस्त सड़क का मंत्री ने किया निरीक्षण

Fri, 14 Aug 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानीवाला बैंड के निकट क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चल रहे पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन


गुरुवार को मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क के पुनर्निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि देहरादून और मसूरी के बीच यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो सके। उन्होंने बरसात के दौरान मार्ग के संवेदनशील हिस्सों पर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों से आमजन और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मौके पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मार्ग पर आवश्यकतानुसार चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग लगाने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश भी दिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क को जल्द से जल्द सुरक्षित एवं सुचारु करना प्राथमिकता है, ताकि मसूरी आने-जाने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें