I
Iश्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।I
Iस्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पुस्तकालय और व्यायामशाला का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय के 104 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश का बहुत गौरवशाली इतिहास रहा है।
I
Iविद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि पुस्तकालय के नवीनीकरण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को खाली समय में पुस्तक पढ़ने के लिए देना और उनके लिए एक बुक बैंक की स्थापना करना है, साथ ही व्यायामशाला का निर्माण इसलिए करवाया गया ताकि बच्चे नशे से दूर रहकर अपने शरीर को स्वस्थ और सुडोल बनाने पर ध्यान दें, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।I
Iइस मौके पर श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, विनय उनियाल, रामकृपाल गौतम, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, प्यारेलाल जुगलान, बृजपाल राणा, राधा रमोला, उषा रावत, विमला रावत, लक्ष्मी रावत, नागेश राजपूत, तारा दत्त सेमवाल आदि शामिल रहे।I