फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी/ साहिया/चकराता। कैबिनेट और जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने पीएचसी कालसी, सीएचसी सहिया और चकराता का निरीक्षण किया। कालसी स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता 10 बेड से बढ़ा कर 30 कर दी गई। प्रभारी मंत्री ने ऑक्सीजन और अल्ट्रासाउंड मशीन की समस्या को लेकर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान ने नागथात में स्थित रेड क्रॉस के भवन में सरकार की ओर से अस्पताल संचालित करने और नागथात क्षेत्र के लिए 108 एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की। साहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी अल्ट्रासाउंड की समस्या की बात प्रकाश में आई। जिसमें प्रभारी मंत्री मंत्री ने सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर सुविधा दिलाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने अस्तपाल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, सिटी स्कैन मशीन लगाने की भी मांग की। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने वार्ड ब्वॉय के खाली पद की समस्या रखी। सीएचसी चकराता के निरीक्षण के दौरान लोगों ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी अस्पताल में आईसीयू बेड की व्यवस्था नहीं है। लोगों ने अस्पताल के लिए नए भवन निर्माण की मांग भी की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना को देखते हुए अस्पतालों में सुविधाएं जुटाई जा रही है। सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। इस मौके पर जिला महामंत्री भाजपा अरुण मित्तल, प्रताप रावत, मंडल अध्यक्ष कालसी दाताराम, ब्लाक प्रमुख मठोर सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख भीम सिंह, कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल, जुबेर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें