फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वाइन शॉप का निर्माण रोकने की मंत्री गणेश जोशी से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैनाल रोड क्षेत्र में बन रही वाइन शॉप का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि जिस स्थान पर वाइन शॉप खोली जा रही है वह घनी आबादी वाला इलाका है। इससे कॉलोनी के सामाजिक और पारिवारिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे ट्रैफिक व्सवस्था पर भी असर होगा। इसके अलावा क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी समस्याएं और असामाजिक गतिविधियों के बढ़ने की भी आशंका जताई। इसको साथ ही विरोध का एक प्रमुख कारण यह भी है कि प्रस्तावित दुकान के पास गुरुद्वारा और मंदिर है जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। वहीं दुकान के ठीक सामने राष्ट्रपति निवास और राष्ट्रपति निकेतन का गेट नंबर चार भी है जिसे सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। वहीं इस रोड पर लगभग 300 मीटर की दूरी पर अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान स्थित है। लोगों का कहना है कि वाइन शॉप की वजह से वहां पढ़ने वाले दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को असुविधा और सुरक्षा जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस वाइन शॉप की स्थापना को तत्काल रोका जाए जिससे क्षेत्र का वातावरण सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें