फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किए बदरीनाथ के दर्शन, माणा में मतदाताओं से साधा संपर्क

Tue, 25 Jun 2024 12:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य गठन के बाद पहली बार देश के प्रथम गांव माणा में रहने वाले भोटिया जनजाति के ग्रामीण अपने पैतृक गांव में ही मतदान करेंगे। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने गांव के लोगों से संपर्क साधा।
विज्ञापन
मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत बदरीनाथ दर्शन करने पहुंचे। भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर आशीवार्द लेने बाद उन्होंने देश के पहले गांव माणा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से संपर्क साधा।

विज्ञापन


राज्य गठन के बाद पहली बार देश के प्रथम गांव माणा में रहने वाले भोटिया जनजाति के ग्रामीण अपने पैतृक गांव में ही मतदान करेंगे। पहली बार गांव में ईवीएम पहुंचेगी। चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने माणा गांव के प्राथमिक विद्यालय भवन को पोलिंग बूथ बनाया है। यहां इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। माणा के अलावा नीती घाटी के भोटिया जनजाति के ग्रामीण भी पहली बार पैतृक गांवों के मतदान केंद्रों में वोट डालेंगे। नीती घाटी और माणा में 3,884 मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  आंखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने...25 साल की सोनम की सदमे से मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क की जाम
विज्ञापन


नीती और माणा घाटी में भोटिया जनजाति के ग्रामीण निवास करते हैं। ये शीतकाल में बर्फबारी के चलते जिले के निचले क्षेत्रों में रहते हैं, जबकि ग्रीष्मकाल में अपने पैतृक गांवों में लौट जाते हैं। माणा गांव के ग्रामीण जिले के घिंघराण गांव में निवास करते हैं और नीती घाटी के ग्रामीण नंदप्रयाग, तेफना, देवलीबगड़, बिरही आदि गांवों में रहते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें