फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में खनन माफियाओं की दबंगई, वन कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, दी जान से मारने की धमकी

Fri, 09 Aug 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल) 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में नैनीताल के बिंदुखत्ता में गश्त कर रहे गौला रेंज के वन कर्मियों पर रेता बजरी तस्करों ने पिस्टल तान दी। चार तस्करों ने दोनों वन कर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट की। साथ ही पंगा लेने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वन कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बुधवार की देर रात तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के वन कर्मी चंद्रशेखर भट्ट और पान सिंह मेहता गश्त कर रहे थे। जैसे ही दोनों गौला गेट स्थिति वन बीट चौकी पर पहुंचे कार (यूके 06-एबी-5967) से कमल गड़िया, विजय जोशी, पुंछी व उनका एक अन्य साथी आ गए। आरोपियों ने गाली गलौच कर मारपीट कर कनपटी पर पिस्टल तान दी। इस दौरान विजय जोशी डंडा लेकर आया।

चोरों ने मिलकर दो वन आरक्षियों को बंधक बना लिया और उनसे मारपीट की। इसी बीच, दूसरी कार (यूके 04 एबी 8700) से भी कुछ युवक वहां पहुंचे गए। इसमें सवार अज्ञात युवकों ने वन कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। वन आरक्षी चंद्रशेखर भट्ट की तहरीर पर पुलिस ने कमल गड़िया, विजय जोशी, पुंछी व अन्य साथियों पर धारा 504, 506, 332 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गाड़ी पकड़ने से थे नाराज 

दो दिन पहले वन विभाग ने आरोपियों की तीन गाड़ियां अवैध खनन में पकड़ लिया था। इसी से सभी आरोपी नाराज थे। रात में आरोपियों ने वन कर्मियों को इसी बात को लेकर धमकी दी। चंद्रशेखर भट्ट ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि वाहनों से आए आरोपियों ने कहा कि अवैध खनन से लदे तीन डंपर पकड़ कर बहुत बड़ी गलती की है।

जिसका खामियाजा वन कर्मियों को भुगतना पडे़गा। पीड़ित वन कर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।  वारदात की सूचना के बाद रेंजर गणेश चंद्र त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के साथ कोतवाली पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 

आरोपियों की तलाश में दबिश 
वन कर्मियों पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने लालकुआं पुलिस ने टीम का गठन कर दिया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी है। उनके घर पर भी दबिश दी जा रही है। जल्द ही वन कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें