फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं ने वनकर्मियों पर किया हमला, डिप्टी रेंजर के साथ मारपीट, एक गिरफ्तार

Mon, 08 Apr 2019 10:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के कोटद्वार में भाबर की मालन नदी में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ने से गुस्साए खनन माफियाओं ने रविवार रात वनकर्मियों पर हमला बोल दिया। उन्होंने डिप्टी रेंजर को तो पीटा ही साथ ही रेंजर के साथ भी अभद्रता की।

विज्ञापन


आरोपी पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रालियां भी छुड़ाकर ले गए। कोटद्वार के रेंजर की ओर से तीन नामजद आरोपियों के अलावा 10 अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि रविवार देर शाम वो अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बीईएल रोड से गश्त करते हुए मोटाढांक की ओर जा रहे थे। इस दौरान मालन नदी के आरक्षित वन क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों में अवैध रूप से रेत बजरी भरी जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गश्ती दल को देखते ही खनन माफिया शिवराजपुर ट्यूबवेल के पास ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़े कर फरार हो गए। इसके बाद वन कर्मी ट्रैक्टर-ट्रालियों को कब्जे में ले ही रहे थे कि ब्रजमोहन, रूपानंद और विवेक कुकरेती निवासी पदमपुर सुखरौ और 10 अज्ञात लोगों ने वन आरक्षी जगवीर सिंह और वन दरोगा याकूब अली (जिनके पास डिप्टी रेंजर का भी चार्ज है) के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना का वीडियो बनाने पर खनन माफियाओं ने याकूब अली का स्मार्ट फोन भी तोड़ दिया। इस दौरान जब रेंजर नौटियाल उन्हें बचाने आए तो उनसे भी अभद्रता की गई। नौटियाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, लोक सेवकों के साथ मारपीट व अभद्रता करने और राजकीय संपत्ति की चोरी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक नामजद ब्रजमोहन को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें