छावनी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 10 मिनट तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने के बाद धूप निकली।
रविवार सुबह बारिश से तापमान में गिरावट आने से छावनी बाजार में सन्नाटा पसरा रहा है। ग्रामीण भी बहुत कम संख्या में बाजार पहुंचे। जिसके कारण व्यापारियों के चेहरों पर मायूसी छायी रही। जबकि इस वीकेंड पर बहुत कम संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे है। मौसम के बदले मिजाज के कारण पर्यटक भी होटलों के कमरों में दुबके रहे। चकराता में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री दर्ज किया गया।
बागवान बृजेश जोशी, महाबल नेगी, विरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि सेब, आडू, खुमानी, पुलम,चुल्लू, नाशपती आदि बगीचों के लिए बारिश की जरूरत है। रविवार को नाममात्र की बारिश हुई। अभी बारिश की जरूरत है।