I
Iमंत्री गणेश जोशी और मोहिना कुमारी ने फ्लो बाजार का किया उद्घाटनI
फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन ने रविवार को दो दिवसीय फैशन और लाइफस्टाइल उत्सव फ्लो बाजार के सातवें संस्करण का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने राजपुर रोड स्थित होटल में किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेना में लड़ाकू पायलटों और सैनिकों के रूप में सेवारत महिलाओं का उदाहरण देते हुए विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों को बताया। राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने में फ्लो के प्रयासों की सराहना की। फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा मल्ल ने कहा कि फ्लो बाजार भोजन, कला, संस्कृति और खरीदारी का उत्सव है। इस वर्ष के फ्लो बाजार में देशभर से विभिन्न प्रदर्शक अपने उत्पादों और कलात्मक कृतियों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन कर रहे हैं। फ्लो बाजार के कुछ प्रमुख प्रदर्शकों में इक्सोरा, मोना जावंधा, अमृता राणा सिंह, इच्छा टेक्सटाइल्स, टपरवेयर बाय राशि सिंघल, द क्राफ्टेड पैशन, वीवरस्टोरी, इकतारा, जामदानी, थ्रेड वंडर्स बाय सुप्रिया आचार्य, शिवम पंवार के साथ अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की पूर्व चेयरपर्सन किरण भट्ट टोडारिया, कोमल बत्रा और नेहा शर्मा, सीनियर वाइस चेयरपर्सन चारू चौहान और फ्लो बाजार की समन्वयक हरप्रीत मारवाह के अन्य सदस्य मौजूद रहे।