ग्रामीणों ने खनन करने से रोका तो खननकारियों ने फायरिंग कर दी। मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ब्लॉक कलसिया का है। जहां सोमवार सुबह ग्रामीणों और खनन माफियाओं में झड़प हो गई।
कलसिया की वाणगंगा नदी में खनन कर रहे खननकारियों को रोकने के लिए एकजुट हुए ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां काफी देर तक ग्रामीणों और खननकारियों के बीच बहस होती रही। जब ग्रामीण रास्ते नहीं हटे तो खननकारियों ने हवाई फायरिंग शुरू करदी।
हालांकि हवाई फायरिंग में किसी को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने खनन की ट्राली जब्त कर ली है। है। फारिंग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है।