फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ब्रांड का दूध सेहत के लिए है खतरनाक

Mon, 12 Aug 2013 09:52 AM IST
रजा शास्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के लोगों की शिकायत है कि यूपी से दून मंगाया जा रहा आंचल डेयरी का दूध सिंथेटिक है जिससे सेहत को खतरा है। इसके पीने से हीक आती है। इसमें और भी कुछ मिलावट भी अंदेशा है। डेयरी के सामान्य प्रबंधक एके नेगी का कहना है कि जहां से शिकायतें आती हैं मार्केटिंग टीम वहां जाती है। लेकिन शिकायतों का रिकार्ड नहीं रखा जाता।
विज्ञापन


डेयरी के सामान्य प्रबंधक नेगी का कहना है कि दूध कहां से मंगाना यह डेयरी फेडरेशन तय करता है। दूसरे अधिकारियों का आरोप है कि जहां से अधिक कमीशन मिलता है वहीं से दूध मंगाया जाता। इसमें वे क्या कर सकते हैं। आंचल डेयरी में कभी बिसौली बदायूं और कभी अतरौली अलीगढ़ की गंगा डेयरी से दूध मंगाया जाता है। इस दूध की कभी बाहर की लैब से जांच नहीं कराई गई।

दूध की जांच नहीं होती
आंचल की राजपुर रोड स्थित लोकल लैब में ही खानापूर्ति कर ली जाती है। नेगी ने बताया कि स्थानीय दुग्ध समितियों से आठ-नौ हजार लीटर दूध मिलता है और पंद्रह-सोलह हजार लीटर दूध गंगा डेयरी से मंगाया जाता है। इस दूध की खपत राजधानी में होती है। कर्मचारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग और दूसरे जिम्मेदार अधिकारियों के यहां घी, दूध मुफ्त पहुंचाया जाता है, जिससे इसकी जांच नहीं होती।
विज्ञापन


आंचल डेयरी शासन के पशुपालन एवं दुग्ध विकास के तहत संचालित हो रही है। तब यह स्थिति है। कर्मचारियों ने बताया कि सात-आठ हजार लीटर दूध सेना को भी सप्लाई किया जाता है। कर्मचारियों ने यह भी सवाल खड़ा किया कि उधमसिंह नगर से 30 हजार लीटर दूध मदर डेयरी दिल्ली को भेजा जाता है। फिर यूपी से दूध मंगाने का क्या तुक बनता है। इस संबंध में उप निदेशक दुग्ध विकास जयदीप अरोड़ा से पूछा तो बोले कि इस मामले में डेयरी के महाप्रबंधक ही बताएंगे।
विज्ञापन


सिंथेटिक दूध से बीमारियां
डायरिया, गैस्ट्रोइंटाइटिस, उल्टी-दस्त, खाने की थैली और आंत के संक्रमण, लीवर और गुर्दे की खराबी।

यह गंभीर चीज है। अगर दूध में किसी तरह की गड़बड़ी है। मैं इसे कल ही चेक करवाता हूं।
-आर मीनाक्षी सुंदरम, जिलाधिकारी

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें