फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रत्येक जिले में बनेगी पलायन रोकथाम व स्वरोजगार की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
- सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल ने समीक्षा बैठक में सीडीओ को दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल ने प्रत्येक जिले में पलायन रोकथाम व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। जिलावार जो लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे, उसे शत प्रतिशत पूरा करने पर मुख्य विकास अधिकारियों को काम करना होगा।
शुक्रवार को सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में ग्राम्य विकस सचिव ने मुख्य विकास अधिकारियों के साथ विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वीबी जी राम जी, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजन, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, ग्रामोत्थान समेत अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई। ग्राम्य विकास सचिव ने कहा, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी तैयार करने के साथ शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। कृषि आधारित उत्पादों के विपणन में नेशनल आर्गेनिक प्रोजेक्ट व नेशनल प्रोडक्ट ऑफ आर्गेनिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में सुधार किया जाए। इसके अलावा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्रोथ सेंटरों को और सशक्त किया जाए। उन्होंने सभी सीडीओ को 25 मार्च 2026 तक मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना व मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम की वार्षिक कार्य योजना बना कर शासन को भेजी जाए। बैठक में आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल, अपर सचिव झरना कमठान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका प्रशिक्षण संस्थान व दीनदयाल उपाध्याय ग्राम कौशल योजना के तहत युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण के लिए युवाओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए। सचिव ने कहा, पलायन रोकने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के प्रदान करना अनिवार्य है। विकासखंड स्तर पर लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें