सुविधाएं विकसित करने पर ध्यान
इनमें राज्य के विभिन्न जिलों में सामाजिक, आर्थिक विकास को मजबूत करने तथा पलायन को कम करने के संबंध में सिफारिशें की गई हैं। उनका मानना था कि राज्य में लोगों का रुझान रिवर्स माइग्रेशन की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि फसलों को जंगली जानवरों से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपाय करने, पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं एवं महिलाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार से जोड़ने तथा त्रिजुगीनाराण के साथ ही अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर वेडिंग की सुविधाएं विकसित करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दूसरे राज्यों से आने वाले डीजल वाहनों पर सख्ती, उत्तराखंड में घुसते ही कटेगा ग्रीन एंट्री सेस
वेडिंग डेस्टिनेशन नीति जल्द
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए जल्द नीति तैयार होगी। इसके शीघ्र परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का वातावरण वेडिंग डेस्टिनेशन के काफी उपयुक्त है।