फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मिड डे मिल में घोटाला, तीन करोड़ खा गया उपनल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशिक्षा विभाग कर्मचारी के खिलाफ करेगा मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I

I
I
Iराजधानी देहरादून में मिड डे मिल का घोटाला सामने आया है। उपनल कर्मचारी ने बच्चों के हक वाले खाने में भ्रष्टाचार कर करीब तीन करोड़ रुपये डकार लिए। उधर शिक्षा विभाग इस मामले में मुकदमा दर्ज करने जा रहा है।
I
I
I
Iउपनल कर्मचारी यह घोटाला पिछले तीन साल से कर रहा था और विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। कर्मचारी इतना शातिर था कि मिड डे मिल के लिए विद्यालयों को जाने वाली रकम उसने अपने और अपने परिजनों के खाते में जमा करा दी। उधर इतने बड़े स्तर पर हुए भ्रष्टाचार की भनक विभाग को लगी तो हड़कंप मच गया। विभाग न सिर्फ आरोपी कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने के तैयारी कर रहा है। बल्कि संबंधित बैंक से इसकी जानकारी भी जुटा रहा है। हालांकि बैंक की ओर से किसी भी खाते की जानकारी देने से मना कर दिया गया है। उधर विभाग अपने स्तर पर फिलहाल जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iकरीब तीन साल से उपनल कर्मचारी घोटाला कर रहा था। हम इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने के साथ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। रही बात बैंक के सहयोग की तो अगर बैंक ने भी जांच में सहयोग नहीं किया तो इसकी शिकायत भी पुलिस को दी जाएगी। कर्मचारी बाबू के पद पर कार्यरत है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घोटाला करीब तीन करोड़ रुपये का है। प्रेम लाल भारती, जिला शिक्षा अधिकार (बेसिक)I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें