इतनी गंभीर है स्थिति
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी में पांच क्विंटल चावल की आवश्कता है। तीन क्विंटल चावल उधार लिया जा चुका है।
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोहलपुर में 06 कुंतल चावल उधार में लाया जा चुका है। करीब एक माह से दोपहर का भोजन बाधित है।
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद नंबर- 01 में 17 क्विंटल चावल डीलर से उधार लिया गया है। 25 क्विंटल चावल की व्यवस्था कराने की मांग की गई।
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरसीवाला में उधार के चावल से मिड-डे मील बनाया जा रहा है। दो क्विंटल चावल की आवश्यकता है।
- जूनियर हाई स्कूल झबरी में तीन क्विंटल आवश्यकता है, डीलर से तीन क्विंटल चावल उधार लिया है।
सरकारी चावल की कहीं कोई कमी नहीं है। स्कूलों के लिए अप्रैल के चावल का आवंटन भी जारी कर दिया गया है। चावल से स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाया जा सकता है। -प्रमोद सती, उप संभागीय विपणन अधिकारी, हरिद्वार
पूर्व में कुछ गड़बड़ियाें के कारण मध्याह्न भोजन के चावल का वितरण स्कूलों में सही ढंग से नहीं हो सका लेकिन जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। स्कूलों में सुचारु रूप से चावल का आवंटन मध्याह्न भोजन के लिए होता रहेगा। -अमित कुमार चंद, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरिद्वार