फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को देखते ही उतरा फेसबुकिया प्यार का भूत, गई घरवालों के साथ

Sun, 15 Jan 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
फेसबुक पर प्यार
विज्ञापन
फेसबुक से हुए ‌इश्क के बाद युवती शादी की तमन्ना लिए अपना घरबार छोड़कर हरिद्वार पहुंची पर प्रेमी को देखते ही इश्क का भूत उतर गया। इसके बाद आगरा से आये युवती को उसके परिजन अपने साथ ले गए। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को आगरा की रहने वाली एक युवती नशे में उत्पात मचाती हुई मिली थी। जब पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली लाई थी तब पूरे मामले की हकीकत सामने आई थी।

दरअसल, पेशे से नर्स रही युवती का चार माह पूर्व फेसबुक पर उत्तरी हरिद्वार के भीमगोडा के रहने वाले चूड़ी माला व्यापारी से प्रेम प्रसंग हो गया था।
विज्ञापन

प्रेमी को देखते ही चूर-चूर हुए अरमान

विकलांग निकला प्रेमी - फोटो : Demo Pic
शादी के इरादे से युवती जब शुक्रवार को यहां पहुंची थी तब उसे तब झटका लगा था जब प्रेमी विकलांग निकला। युवती मुंह मोड़कर वापस चल दी थी और रास्ते में एक रिक्शा चालक की मदद से खरीदकर शराब पी ली थी।

रिक्शा चालक उसका सामान लेकर भी चपत हो गया था। प्रेमिका के कोतवाली में होने की जानकारी मिलने पर प्रेमी भी पहुंच गया था। लाख मान मनौव्वल के बाद भी युवती शादी के लिए राजी नहीं हुई।

इधर पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन आगरा से पहुंच गए थे। एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि युवती को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें