फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द बिगाड़ने को भेजा मैसेज, पहुंचा जेल

Tue, 24 Sep 2013 09:55 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल के जरिए भड़काऊ मैसेज भेजकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी ने ज्वालापुर के एक युवक को मैसेज भेजा था। शिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आई और युवक को धर दबोचा। उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

नफरत फैलाने का प्रयास
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी निवासी एक युवक ने रविवार रात को अपने मोबाइल से एक भड़काऊ मैसेज और फोटो भेजकर दो संप्रदायों के बीच नफरत फैलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस भी हरकत में आ गई
पुलिस के मुताबिक शेखपुरी निवासी युवक ने एक साथ कई लोगों को यह मैसेज भेजा था। ज्वालापुर के एक युवक के पास भी यह मैसेज पहुंचा तो उसके कान खड़े हो गए।

उसने तत्काल ज्वालापुर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद गंगनहर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
गंगनहर पुलिस ने बताया कि इस तरह की बात सामने आई है कि यह मैसेज सहारनपुर से भेजा गया था। इस बात को भी तस्दीक किया जा रहा है।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीएस भंडारी ने बताया कि एसआई मनोज रावत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 153 ए और आईटीएक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें