फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मानव सेवा और आपसी प्रेम का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। जीवनगढ़ स्थित संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मिशन के भजनों से हुई। इसके बाद वक्ताओं ने निरंकार प्रभु के प्रति अपनी आस्था जताई और मानव सेवा और आपसी प्रेम का संदेश दिया। ब्रांच मुखी नरेंद्र राठौर ने बताया कि सच्ची भक्ति वही है, जो मानवता की सेवा से जुड़ी हो। बताया कि मिशन की ओर से हर रविवार को सत्संग के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और सामाजिक सेवा के अन्य कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। बताया कि रक्तदान और स्वच्छता अभियान भी एक सेवा है। सभी को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर के हिस्सा लेना चाहिए। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें